अररिया एनकाउंटर: तनिष्क लूट का आरोपी ढेर, 5 पुलिसकर्मी घायल [Araria encounter: Tanishq robbery accused killed, 5 policemen injured]

2 Min Read

अररिया, एजेंसियां। बिहार के अररिया जिले में शुक्रवार (21 मार्च 2025) की रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में तनिष्क शोरूम लूटकांड का मुख्य आरोपी चुनमुन झा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे पैर और सीने में कुल तीन गोलियां लगीं, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

कैसे हुआ एनकाउंटर?

पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि चुनमुन झा अपने गिरोह के साथ नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के पास छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। गोली लगते ही चुनमुन झा गिर पड़ा और पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उसे अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसका एक साथी फायरिंग के दौरान फरार हो गया, हालांकि पुलिस को शक है कि उसे भी गोली लगी है।

एनकाउंटर में 5 पुलिसकर्मी भी घायल

इस मुठभेड़ में नरपतगंज थानेदार कुमार विकास समेत एसटीएफ के चार जवान भी घायल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें

बिहार के आरा में तनिष्क ज्वेलरी के शोरूम में 25 करोड़ की लूट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं