दिल्ली में AQI-500 तक पहुंचा, सीजन का सबसे ज्यादा पॉल्यूशन [ AQI in Delhi reached 500, the highest pollution of the season ]

1 Min Read

कृत्रिम बारिश की मांग

नई दिल्ली एजेंसियां। दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 से ऊपर दर्ज किया गया। मंगलवार को सीजन का सबसे ज्यादा पॉल्यूशन था।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्र सरकार को लेटर लिखकर कृत्रिम बारिश कराने की मांग की है। राज्य सरकार ने सभी अस्पतालों को सांस की बीमारियों के पेशेंट्स के इलाज के लिए स्पेशल टीम बनाने को कहा है।

थरूर बोले- क्या इसे देश की राजधानी बने रहना चाहिए:

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने X पर लिखा, दिल्ली नवंबर से जनवरी तक रहने लायक नहीं है। बाकी के साल में बमुश्किल रहने लायक है।

क्या इसे देश की राजधानी भी बना रहना चाहिए? दिल्ली आधिकारिक तौर पर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है।

यहां का पॉल्यूशन लेवल खतरनाक स्तर से 4 गुना ज्यादा है। दिल्ली विश्व के दूसरे सबसे प्रदूषित शहर ढाका से लगभग 5 गुना ज्यादा प्रदूषित है।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली में AQI लगातार 5वें दिन गंभीर: 37% हिस्सा पराली का हरियाणा में 5वीं तक स्कूल ऑनलाइन

Share This Article
Exit mobile version