छह आईआईटी संस्थानों के नये निदेशकों की नियुक्ति

1 Min Read

नयी दिल्ली: देश के छह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में बृहस्पतिवार को नये निदेशकों की नियुक्ति की गयी। शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, मनिन्द्र अग्रवाल को आईआईटी-कानपुर और देवेन्द्र जलिहाल को आईआईटी-गुवाहाटी का निदेशक नियुक्त किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि अग्रवाल, आईआईटी-कानपुर के कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर थे।

सूत्र के मुताबिक, ”आईआईटी-कानपुर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर अविनाश कुमार अग्रवाल को आईआईटी-जोधपुर का निदेशक नियुक्त किया गया है।”

सूत्र ने बताया, ”सुकुमार मिश्रा को आईआईटी-धनबाद का निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं डी.एस. कट्टी आईआईटी-गोवा के नए प्रमुख होंगे।”

इसे भी पढ़े

न्यायालय ने वन भूमि का संरक्षण नहीं करने के लिए अधिकारियों से नाखुशी जताई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं