रिसर्च असिस्टेंट के लिए कल से करें आवेदन, RPSC ने निकाली 26 पदों पर वैकेंसी [Apply for Research Assistant from tomorrow, RPSC has released vacancies for 26 posts]

1 Min Read

13 नवम्बर लास्ट डेट

अजमेर, एजेंसियां। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से मूल्यांकन विभाग में अनुसंधान सहायक के 26 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर से शुरू होंगे। इसके लिए 13 नवंबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक तक किए जा सकेंगे।

आयोग सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार–ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: RPSC RAS 2024 की वैकेंसी जारी, 733 पदों पर होगी भर्ती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं