रांची। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, जेसीईसीईबी की ओर से राज्य के इंजीनियरिंग संस्थानों में विभिन्न बीई, बीटेक कोर्स में नामांकन के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इसके लिए जेईई मेन के रैंक के आधार पर स्टेट मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जेईई मेन परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे।
अभ्यर्थी 24 जून तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में किसी प्रकार के सुधार के लिए 25 से 27 जून तक का समय दिया जाएगा।
वहीं स्टेट मेरिट लिस्ट 2 जुलाई को जारी की जाएगी। इसके लिए आवेदन शुल्क जेनरल, ईडब्लूएस, बीसी वन व बीसी टू के लिए 500 रुपए तथा एससी, एसटी व महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए निर्धारित है।
इसे भी पढ़ें








