APP के 151 पदों के लिए आवेदन कल तक

1 Min Read

जयपुर, एजेंसियां। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2024 के कुल 181 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा है। अभ्यर्थी 12 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कार्मिक विभाग द्वारा इस भर्ती के नियमों में संशोधन के बाद यह पहली भर्ती होगी, जिसमें इंटरव्यू नहीं होंगे। केवल प्री और मेंस दो पेपर के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा।

कार्मिक विभाग ने भी अधिसूचना जारी कर दी है। नियमावली की समीक्षा और सुझावों पर आरपीएससी ने भी मुहर लगा दी है।

सहायक अभियोजन अधिकारी पदों के लिए ऑब्जेक्टिव टाइप प्रिलिमनरी एग्जामिनेशन और रिटर्न में एग्जाम होगा। प्रारंभिक परीक्षा में 70% वेटेज प्रेस्क्राइब्ड सब्जेक्ट का होगा।

इसमें लॉ से संबंधित सवाल होंगे, जबकि 30% वेटेज हिंदी और अंग्रेजी के परीक्षण के लिए होगा।

इसे भी पढ़ें

IIT मद्रास ने JEE एडवांस की रजिस्ट्रेशन डेट में किया बदलाव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं