भारत में 4 और फ्लैगशिप स्टोर खोलेगा एपल [Apple will open 4 more flagship stores in India]

1 Min Read

अभी मुंबई और दिल्ली में एक-एक स्टोर

मुंबई, एजेंसियां। एपल आने वाले महीनों में भारत में चार और फ्लैगशिप स्टोर खोलेगा। अभी मुंबई और दिल्ली में एपल का एक-एक स्टोर है।

कंपनी के CEO टिम कुक ने तिमाही नतीजों के दौरान इसकी घोषणा की। आईफोन की बढ़ी सेल्स के कारण कंपनी ने ये फैसला लिया है।

एपल ने भारत में रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनायाः

टिम कुक ने कहा- आईफोन की बिक्री हर क्षेत्र में बढ़ी है, जिसने विश्व स्तर पर नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। भारत में भी रिकॉर्ड हाई रेवेन्यू दर्ज किया गया है।

कुक ने बताया कि एपल ने सितंबर तिमाही में ग्लोबली 94.9 बिलियन डॉलर रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल से 6% ज्यादा है। अकेले आईफोन रेवेन्यू में 6% की बढ़ोतरी हुई है।

भारत में एपल के अभी 2 स्टोरः

एपल ने 18 अप्रैल 2023 को मुंबई में ‘एपल BKC‘ और 20 अप्रैल को दिल्ली में ‘एपल साकेत‘ स्टोर ओपन किया था। एपल के CEO टिम कुक ने इन दोनों स्टोर्स की ओपनिंग की थी।

इसे भी पढ़ें

WWDC 2024 में एपल ने पेश किया Apple Intelligence, होश उड़ा देंगे इसके फीचर्स

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं