बंगाल में अपराजिता बिला राजभवन में अटका, [Aparajita Billa stuck in Raj Bhavan in Bengal]

2 Min Read

गवर्नर बोले- राज्य सरकार ने टेक्निकल रिपोर्ट नहीं भेजी

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल का अपराजिता बिल राजभवन में अटक गया है। गवर्नर आनंद बोस ने कहा है कि अपराजिता बिल ममता सरकार के कारण पेंडिंग है। उसने बिल के साथ टेक्निकल रिपोर्ट नहीं भेजी है। इसके बिना बिल को मंजूरी नहीं दी जा सकती।

राजभवन की ओर से जारी बयान में बताया गया कि ममता सरकार के इस रवैये से गवर्नर बोस नाराज हैं। महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण बिल को लेकर ममता सरकार ने कोई होमवर्क नहीं किया।

राज्य सरकार पहले भी ऐसा करती रही हैः

राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार पहले भी ऐसा करती रही है। विधानसभा से पास हुए कई बिल की टेक्निकल रिपोर्ट राजभवन नहीं भेजी जाती है।

इससे बिल पेंडिंग हो जाते हैं, जिसका इल्जाम ममता सरकार राजभवन पर लगाती है।

दरअसल, 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर के बाद राज्य सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे थे।

ममता सरकार ने 3 सितंबर को पश्चिम बंगाल विधानसभा में एंटी-रेप बिल पेश किया था।

21 दिन में पूरी करनी होगी रेप के मामलों की जांचः

इसके तहत पुलिस को रेप केस की 21 दिन में जांच पूरी करनी होगी। विधानसभा से पास होने के बाद बिल को राज्यपाल के पास भेजा गया है।

यहां से पास होने के बाद बिल राष्ट्रपति को भेजा जाएगा, जहां से मुहर लगने के बाद यह कानून में बदल सकेगा।

इसे भी पढ़ें

राज्यपाल बोस बोले- बंगाल की सड़कों पर खून बह रहा है

Share This Article
Exit mobile version