नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जब नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था तो कांग्रेस ने उन्हें ‘चाय बेचने वाला और पिछड़ा व्यक्ति’ कहकर अपमानित किया था लेकिन उसी ‘ईमानदार’ नेता ने देश को मजबूती से विकास के रास्ते पर पहुंचाया।
ठाकुर ने इंटरेक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा रखा गया ‘विकसित भारत’ का विचार चर्चा का विषय बन गया है, जिस पर सम्मेलनों, जनसभाओं और राजनीतिक रैलियों में चर्चा हो रही है।
इसे भी पढ़ें
केरल में वाम दल और हम एक दूसरे का चुनावी विरोध करते रहेंगे: कांग्रेस







