अपना कुनबा नहीं संभाल पाने वाली कांग्रेस असफलता के लिए भाजपा को दोषी ठहरा रही: अनुराग ठाकुर

1 Min Read

हमीरपुर(हिप्र), एजेंसियां : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उनकी सरकार को अस्थिर करने के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को पलटवार किया।

ठाकुर ने कहा, ‘‘कांग्रेस अपने परिवार को नहीं संभाल सकती’’ और ‘‘अपनी विफलताओं के लिए भाजपा को दोषी ठहरा रही है’’।

उन्होंने कहा कि जो विधायक पार्टी छोड़ के गये हैं उनके काम नहीं हो रहे थे और जनता उनसे सवाल पूछ रही थी।

कांग्रेस सरकार ने जो वादे किए थे वो जनता को नहीं दिया। अब जनता कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखायेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार कई बिन्दुओं पर फेल रही है। जबकि केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को लाखों करोड़ के वित्तीय लाभ दिए हैं।

इसे भी पढ़ें

जालौन में महिला सिपाही के साथ थाने में दुष्कर्म, आरोपी सिपाही गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं