सिख विरोधी दंगाः सज्जन कुमार को दूसरे केस में भी उम्रकैद [Anti-Sikh riot: Sajjan Kumar gets life imprisonment in second case also]

1 Min Read

सिख बाप-बेटे की हत्या का मामला

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में 1984 के सिख विरोधी दंगा केस में मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष जज कावेरी बावेजा ने दोपहर 2 बजे के बाद यह फैसला सुनाया।

पीड़ित पक्ष ने मौत की सजा मांगी थीः

यह मामला दंगों के दौरान दिल्ली के सरस्वती विहार में जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से जुड़ा है। तब सज्जन बाहरी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद थे। पीड़ित पक्ष ने उन्हें मौत की सजा देने की मांग की थी।

सजा पर फैसला सुरक्षित रखा था कोर्ट नेः

सज्जन कुमार को 12 फरवरी को दोषी ठहराया गया था। कोर्ट ने 21 फरवरी को सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। वे इस समय वे दंगों से जुड़े एक अन्य मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं और उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

दोहरे हत्याकांड मामले में पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को उम्रकैद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं