यूपी पुलिस की रद्द परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान, 60 हजार पदों के लिए 5 दिन होगा एग्जाम [Announcement of new dates for the canceled exam of UP Police, exam will be held for 5 days for 60 thousand posts]

2 Min Read

50 लाख छात्र शामिल होंगे

लखनऊ, एजेंसियां। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान हो गया है। परीक्षा अगस्त में 5 दिन- 23 से 31 अगस्त तक होगी। जन्माष्टमी के चलते 4 दिन का गैप रहेगा। परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को होगी।

दो पालियों में होगी परीक्षाः

हर दिन दो शि‌फ्ट में एग्जाम होंगे यानी 10 शिफ्ट में पूरी परीक्षा। एक शिफ्ट में करीब 5 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। पुलिस भर्ता की यह परीक्षा इसी साल 17 और 18 फरवरी को प्रदेश के 75 जिलों में हुई थी।

कई जगह पेपर लीक होने के बाद छात्रों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। STF जांच में पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद योगी सरकार ने परीक्षा कैंसिल कर दी थी। एग्जाम में करीब 50 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

सीएम योगी ने 6 महीने के अंदर फिर से परीक्षा कराने का आदेश दिया था। यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा है। इसमें 60,244 सिपाही के पदों को भरा जाना है।

इसे भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने माना NEET पेपर लीक हुआ, कहा- 2 लोगों की गड़बड़ी के कारण पूरी परीक्षा रद्द नहीं की जा सकती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं