महाराष्ट्र CM के नाम का ऐलान आज संभव [Announcement of Maharashtra CM’s name possible today]

2 Min Read

फडणवीस के घर के बाहर लगे ‘सदैव मुख्यमंत्री’ के बैनर, शपथ लेते दिखाए गए

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र में आज नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो सकता है। इसके लिए महायुति के तीनों दलों के नेताओं की दिल्ली में बैठक होगी।

यह तय माना जा रहा है कि अगला CM भाजपा का हो सकता है। इस बैठक में शामिल होने के लिए पिछली सरकार में डिप्टी CM रहे अजित पवार दिल्ली रवाना हो गए हैं।

इधर, मुंबई में देवेन्द्र फडणवीस के सरकारी आवाससागर बंगले के बाहर फडणवीस को महाराष्ट्र का स्थायी मुख्यमंत्री घोषित करने वाले बैनर लगाए गए हैं। यह बैनर BJP कार्यकर्ताओं ने लगाया है। बैनर में फडणवीस को शपथ लेते दिखाया है।

शिंदे ने जताया मोदी पर भरोसाः

इससे पहले, बुधवार को ठाणे में कार्यवाहक CM एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा का CM हमें मंजूर है। मुझे पद की लालसा नहीं। जब मैं मुख्यमंत्री था तब मोदी जी मेरे साथ खड़े रहे। अब वो जो फैसला लेंगे स्वीकार होगा।

शिंदे ने कहा- मैंने 26 नवंबर मोदी जी को फोन किया था हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है, मन में कोई अड़चन न लाएं। हम सब NDA का हिस्सा हैं। बैठक में जो फैसला लिया जाएगा, हमें मंजूर होगा। कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है। हम सरकार बनाने में अड़चन नहीं बनेंगे।

इसे भी पढ़ेंः

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा-शिंदे गुट के बीच पेच, फडणवीस के नाम पर सहमति की संभावना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं