जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल की पत्नी अनीता का कैंसर से निधन

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का निधन हो गया है।

उन्होंने गुरुवार सुबह 3 बजे मुंबई के एक हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। अनीता लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं।

नरेश गोयल खुद भी कैंसर से जूझ रहे हैं। उनका इलाज रिलायंस अस्पताल में चल रहा है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने 6 मई को नरेश गोयल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 2 महीने की अंतरिम जमानत दी थी।

वे 8 महीने बाद मुंबई की ऑर्थर रोड जेल से बाहर आएं हैं। नरेश को 1 सितंबर 2023 को गिरफ्तार किया गया था।

गोयल ने चिकित्सा और मानवीय कारणों का हवाला देते हुए जमानत मांगी थी।

इसे भी पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं