अनिल कपूर ने पेश की मिसाल, ठुकरा दिया 10 करोड़ का आफर [Anil Kapoor set an example, rejected the offer of Rs 10 crore]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपुर अब पान मसाला का विज्ञापन ठुकरानेवाले अल्लु अर्जुन, कार्तिक आर्यन और यश के क्लब में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भी हाल ही में एक पान मसाला ब्रांड का विज्ञापन ठुकरा दिया।

अनिल ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उनका मानना है कि ‘अपने फैंस के प्रति उनकी जिम्मेदारी है’। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इस विज्ञापन के लिए 10 करोड़ रुपये ऑफर किए गए थे, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

फैंस के प्रति जिम्मेदार हैं अनिलः

अनिल का मानना है कि अपने फैंस के प्रति उनकी यह जिम्मेदारी है कि वे कुछ गलत प्रमोट ना करें। खासकर ऐसे प्रोडक्ट के बारे में जो काफी नुकसानदायक होते है।

ये स्टार्स भी कर चुके हैं मनाः

अनिल कपूर से पहले भी कई स्टार्स इस तरह के ऑफर्स ठुकरा चुके हैं। कार्तिक आर्यन, अलू अर्जुन, यश, स्मृति ईरानी, जॉन अब्राहम, एमी विर्क जैसे कलाकार पान मसाला के विज्ञापन के लिए मना कर चुके हैं।

ये एक्टर हो चुके हैं ट्रोलः

इससे पहले, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान की पान मसाला ब्रांडों का प्रचार करने के लिए लोगों ने आलोचना की थी। फैंस की नाराजगी जताने के बाद अक्षय ने घोषणा की कि वह ऐसे विज्ञापनों का हिस्सा नहीं बनेंगे।

अक्षय ने एक पान मसाला ब्रांड के लिए शाहरुख और अजय के साथ कोलेबा किया था। जिसके बाद वे बहुत ट्रोल हुए थे फिर उन्होंने अपने सभी फैंस से माफी मांगी और कभी ऐसा एड ना करने की घोषणा की।

उन्होंने एक नोट शेयर किया और बताया कि वह विज्ञापन से आए पैसों का इस्तेमाल अच्छे काम में करेंगे।

इसे भी पढ़ें

‘भूल भुलैया 3’ का ट्रेलर रिलीज, मंजुलिका बनकर लौटीं विद्या बालन, कार्तिक आर्यन से होगी जंग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं