दिल्ली में जमे नाराज कांग्रेसी विधायक, आज आलाकमान से हो सकती है मुलाकात

3 Min Read

नई दिल्ली। झारखंड कांग्रेस के नाराज विधायक दो दिनों से दिल्ली में जमे हुए हैं। बताया जा रहा है कि आज शाम तक उनकी मुलाकात आलाकमान से हो सकती है।

रविवार को नाराज विधायकों ने पूरे दिन आलाकमान से बीतचीत की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। हालांकि कांग्रेस नेता इमंग सिंघार नाराज विधायकों के संपर्क में हैं।

वह लगातार उनसे मिल रहे हैं और बातचीत कर रहे हैं। बता दें कि झारखंड में चंपई सोरेन के कैबिनेट विस्तार में जगह में नहीं मिलने से ये विधायक नाराज हैं।

15 फरवरी को चंपई कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह के बाद से कांग्रेस के 17 में 12 विधायक गोलबंद हो गये और अपनी नाराजगी जता दी।

12 में से आठ विधायकों ने अगले ही दिन दिल्ली की प्लाइट पकड़ ली। अब वे दिल्ली में दो दिनों आलाकमान से मुलाकात का इंतजार कर रहे है।

दिल्ली गए विधायकों में से कुछ ने बताया कि रविवार की रात तक पार्टी के शीर्ष नेताओं से बात हुई है और आज आलाकमान से मुलाकात संभव है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमंग सिंघार नाराज विधायकों से बातचीत कर रहे हैं। वह पहले भी झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी रह चुके हैं।

उन्होंने भी विधायकों से देर रात तक बात कर कई जानकारी ली है। इसके बाद नाराज विधायकों को समझाने का एक प्रयास झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने किया, लेकिन सभी विधायक मंत्री परिषद् में नए चेहरे को लाने की मांग पर अड़े हैं।

नाराज विधायकों की बात को गुलाम अहमद मीर ने आलाकमान तक पहुंचाने की बात कही है। विधायकों की मानें तो आज कुछ रास्ता निकल सकता है।

दिल्ली में जो कांग्रेसी विधायक जमे हैं, उनमें जयमंगल सिंह ऊर्फ अनूप सिंह, इरफान अंसारी, राजेश कच्छप, भूषण बाड़ा, नमन विक्सल कोनगाड़ी, उमाशंकर अकेला, दीपिका पांडेय सिंह, सोनाराम सिंकू, अंबा प्रसाद, पूर्णिमा नीरज सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के संभल में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं