अमरावती : तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने लगभग 542.7 करोड़ रुपये की पारिवारिक संपत्ति घोषित की है।
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में लोकेश मंगलागिरि सीट से मैदान में उतरे हैं, जहां उनका मुकाबला युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार एम लावन्या से है।
लोकेश ने 2019 विधानसभा चुनाव में 373.63 करोड़ रुपये की पारिवारिक संपत्ति घोषित की थी। तेदेपा नेता लोकेश के पास उनके परिवार द्वारा शुरू किये गए हेरिटेज फूड्स लिमिटेड के एक करोड़ से अधिक शेयर हैं, जिनकी कीमत 339.11 करोड़ रुपये है।
उनकी पत्नी ब्राह्मणी वर्तमान में हेरिटेज फूड्स की कार्यकारी निदेशक हैं।
आंध्र प्रदेश विधानसभा की 175 सीट और लोकसभा की 25 सीट के लिए 13 मई को मतदान होगा।
इसे भी पढ़ें
टोरंटो में भारतीय भूचाल, गुकेश की जीत विश्व शतरंज में बड़ा बदलाव: कास्परोव








