आंध्र को मिला 15,000 करोड़ रुपये का फाइनेंशियल सपोर्ट [Andhra got financial support of Rs 15,000 crore]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। आंध्र प्रदेश के लिए बजट में सौगातों की झड़ी लगी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र के लिए के लिए 15,000 करोड़ का फाइनेंशियल सपोर्ट जारी करने की बात कही है।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए भी सरकार ने सहायता करने की बात कही है। आंध्र प्रदेश की नई राजधानी के अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।

अमरावती आंध्र की नई राजधानी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में ऐलान करते हुए कहा कि पोलावरम सिंचाई परियोजना को जल्दी पूरा किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने कहा- हमारी सरकार ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में की गई प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की कोशिश की है।

इसे भी पढ़ें

बिहार में बहार… बजट में बिहार के विकास पर सबसे ज्यादा जोर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं