मुंबई,एजेंसियां: राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी पिछले काफी समय से अपनी वेडिंग को लेकर सुर्खियों में हैं।
इटली में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन चल रहा है। इस 4 दिन वाली क्रेज पार्टी का हिस्सा बॉलीवुड स्टार्स भी हैं।
इसी बीच अब राधिका और अनंत का वेडिंग कार्ड भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो कि वायरल हो रहा है। इसमें फेरा लेने से लेकर रिसेप्शन और ड्रेस कोड तक की डिटेल शेयर की गई है।
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का वेडिंग कार्ड वायरल
दरअसल, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के नाम से सोशल मीडिया पर एक वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी शादी की सारी डिटेल लिखी हुई है। इसमें फेरे लेने से लेकर रिसेप्शन और ड्रेस कोड तक का जिक्र किया गया है।
कार्ड के अनुसार मानें तो कपल 12 जुलाई को वर्ल्ड कंवेंशन सेंटर में सात फेरे लेने वाला है। शादी हिंदू रीति-रिवाजों के साथ होगी। ये तीन दिनों तक का फंक्शन होने वाला है।
12 जुलाई को शुभ विवाह होगा, जिसमें मेहमानों को इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस कोड फॉलो करना होगा।
इसके साथ ही 13 जुलाई को ‘शुभ आशीर्वाद’ का दिन होगा। इसमें कपल को आगे के जीवन के लिए आशीर्वाद दिया जाएगा। इस फंक्शन का ड्रेस कोड इंडियन फॉर्मल रखा गया है।
तो वहीं, रविवार 14 जुलाई को ‘मंगल उत्सव’ यानी कि वेडिंग रिसेप्शन का कार्यक्रम तय किया गया है।
इसमें गेस्ट के लिए इंडियन शीक ड्रेस कोड रखा गया है। ये कार्यक्रम तीन दिनों तक जियो वर्ल्ड सेंटर में चलने वाला है।
ऐसे में अब शादी का कार्ड सामने आने के बाद फैंस अनंत और राधिका को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखने के लिए उतावले हो गए हैं।
इटली में हो रही क्रूज पार्टी
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के नाम से सोशल मीडिया पर एक वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी शादी की सारी डिटेल लिखी हुई है।
इसमें फेरे लेने से लेकर रिसेप्शन और ड्रेस कोड तक का जिक्र किया गया है। कार्ड की मानें तो कपल 12 जुलाई को जियो वर्ल्ड कंवेंशन सेंटर में सात फेरे लेने वाला है।
शादी हिंदू रीति-रिवाजों के साथ होगी। ये तीन दिनों तक का फंक्शन होने वाला है। 12 जुलाई को शुभ विवाह होगा, जिसमें मेहमानों को इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस कोड फॉलो करना होगा।
इसे भी पढ़ें
अनंत-राधिका की शादी 12 जुलाई को मुंबई में, 3 दिनों तक जियो वर्ल्ड में चलेंगी रस्में



















