रोम, एजेंसियां। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सेकेंड प्री वेडिंग सेरेमनी का आज आखिरी दिन है।
शनिवार को तकरीबन 800 मेहमान इटली की पोर्ट सिटी पोर्टोफिनो पहुंचेंगे। यहां शाम 5 बजे से लेकर रात 10:30 बजे तक (भारतीय समयानुसार- रात 8:30 बजे से देर रात 2 बजे तक) LA DOLCE VITA नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
LA DOLCE VITA एक इटैलियन शब्द है जिसका हिंदी में मतलब होता है ‘प्यारी जिंदगी’।
पोर्टोफिनो में आज शाम 5 बजे के बाद से पूरे शहर में सिर्फ अंबानी परिवार के मेहमानों को ही घूमने की इजाजत दी गई है।
सिटी सेंटर पियजेटा के सभी 24 रेस्टोरेंट्स और गिफ्ट्स शॉप सिर्फ अंबानी के मेहमानों के लिए ही खुले रहेंगे।
पोर्टोफिनो शहर के मेयर मातियो विकाचावा ने बताया कि मेहमानों को लिए स्पेशल हैंड बैंड जारी किए जाएंगे।
इससे ही उन्हें शहर में एंट्री मिलेगी। जबकि शॉप और रेस्टोरेंट ओनर्स के लिए अलग से बैंड जारी किए गए हैं।
इस इवेंट के बाद सभी गेस्ट्स फ्लाइट्स के जरिए अपने-अपने डेस्टिनेशन के लिए रवाना हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें



















