81 साल के हुए अमिताभ बच्चन, फैंस ने दी बधाई

1 Min Read

नई दिल्ली : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज 81 साल के हो चुके हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके चाहनेवालों ने उन्हें बधाई दी।  उम्र के इस पड़ाव पर भी अमिताभ के पास 5 बड़ी फिल्में हैं, जिनके जरिए उन पर करीब 1750 करोड़ का दांव लगा है। इतना दांव इस समय तक शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और रजनीकांत पर भी नहीं लगा है।

81 साल के बिग बी सिर्फ 25% लिवर पर ही जिंदा हैं, उनका 75% लिवर खराब है। कुली के सेट पर हुए हादसे के बाद डॉक्टर्स क्लिनिकली मरा हुआ घोषित कर चुके हैं। अमिताभ की भारत में बीते 50 सालों में इतनी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है कि उनके अस्पताल पहुंचते ही मंदिरों में भीड़ बढ़ जाती है और देशभर में हवन होने लगते हैं। हालांकि, ये मुकाम हासिल करना उनके लिए आसान नहीं रहा।

पहली अधूरी मोहब्बत से हारकर जब अमिताभ बच्चन ने फिल्मों में आना चाहा तो लोगों ने उनकी सांवली रंगत, भारी आवाज और ऊंचे कद का जमकर मजाक उड़ाया। ये बात भी सच है कि इन्हीं 3 खूबियों के साथ वो महानायक बने।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं