पीएम मोदी के बाद अमिताभ बच्चन ने पाया ये सम्मान

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। मुंबई के दीनानाथ मंगेशकर नाट्यगृह में अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन हुआ। इसमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से नवाजा गया।

अमिताभ बच्चन को इंडियन सिनेमा में उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मंगेशकर भाई-बहनों में तीसरी सबसे बड़ी बहन सिंगर उषा मंगेशकर ने अमिताभ के यह सम्मान दिया।

इस अवॉर्ड सेरेमनी में म्यूजिशियन ए आर रहमान को मास्टर दीनानाथ अवॉर्ड और एक्टर रणदीप हुड्डा को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया।

एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे को भी विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। 81 साल के अमिताभ बीते 5 दशकों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

अमिताभ ने अपने करियर में ‘जंजीर’, ‘दीवार’, ‘मोहब्बतें’ और ‘पीकू’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

फरवरी 2022 में लता मंगेशकर के निधन के बाद परिवार और ट्रस्ट ने उनकी याद में लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड्स की स्थापना की थी।

2022 में यह सम्मान सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी को दिया गया था।

इसे भी पढ़ें

ईरान के साथ व्यापार, तीन भारतीय कंपनियां प्रतिबंधित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं