अमिताभ बच्चन को आया हार्ट अटैक, एंजियोप्लास्टी हुई

2 Min Read

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को हार्ट अटैक आया। इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। 81 साल के बिग बी को शुक्रवार सुबह 6 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था।

डाक्टरों ने उनकी हालत देखने के बाद फौरन एंजियोग्राफी की। इसमें उनके हार्ट की नसों में ब्लाकेज पाया गया। इसके तुरंत बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।

फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने दिवाली से ठीक पहले अपने पैर की नस कटने की जानकारी दी थी।

उन्होंने खुद एक ब्लॉग के जरिए बताया था कि पैर की नस कटने पर खूब खून बहा। उन्हें अस्पताल का चक्कर भी काटना पड़ा, जहां डॉक्टर्स ने उनके पैर पर टांके लगाए थे।

इससे पहले 26 जुलाई 1982 को फिल्म कुली के सेट पर अमिताभ बच्चन घायल हो गए थे। ये हादसा तब हुआ था, जब एक एक्शन सीन के दौरान मार्शल आर्ट में माहिर पुनीत इस्सर ने उन्हें जोरदार मुक्का मार दिया था।

पुनीत इस्सर का मुक्का जैसे ही उनके पेट पर पड़ा अमिताभ बच्चन जमीन पर गिर पड़े। कुछ वक्त बाद वे उठे और बोले कि उन्हें बहुत तेज दर्द हो रहा है।

मनमोहन देसाई ने उन्हें तत्काल उनके होटल भिजवा दिया। डॉक्टर्स भी आ पहुंचे। फिर उनकी इमरजेंसी सर्जरी की गई।

उनकी हालत जान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपना अमेरिका दौरा रद्द कर उन्हें देखने वापस आ गई थीं।

इसे भी पढ़ें

MLC क्वार्टर में हत्या से सनसनी

Share This Article
Exit mobile version