आराध्या की परफॉर्मेंस देख भावुक हुए अमिताभ बच्चन [Amitabh Bachchan got emotional after watching Aaradhya’s performance]

2 Min Read

कहा- मां-बाप की मौजूदगी में बच्चों का बेस्ट परफॉर्म करना खुशी की बात, ऐश्वर्या-अभिषेक ने भी साथ किया डांस

मुंबई, एजेंसियां। आराध्या बच्चन हाल ही में धीरू भाई अंबानी स्कूल के वार्षिक समारोह में हुए एक प्ले का हिस्सा बनी थीं, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। बेटी का हौसला बढ़ाने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन साथ पहुंचे थे। अब आराध्या के दादा जी अमिताभ बच्चन ने भी उनकी तारीफों में कसीदे पढ़े हैं।

जल्द काम पर लौटेंगे अमिताभः

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में आराध्या की परफॉर्मेंस की तारीफ कर लिखा, बच्चे, उनकी मासूमियत और माता-पिता की उपस्थिति में अपना बेस्ट परफॉर्म करने की चाहत, कितना आनंददायक है। और जब वे हजारों लोगों के साथ आपके लिए परफॉर्म करते हैं, तो ये सबसे ज्यादा आनंददायक अनुभव होता है। आज ऐसा ही हुआ है। अमिताभ बच्चन ने अपनी पोस्ट में ये भी बताया है कि एक दिन का रेस्ट लेने के बाद वो काम पर लौटने वाले हैं।

बेटी के लिए साथ पहुंचे ऐश्वर्या-अभिषेक, साथ किया डांसः

हाल ही में स्कूल फंक्शन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बच्चों की परफॉर्मेंस के बाद ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस बीच शाहरुख खान ने भी स्कूल के बच्चों के साथ जमकर डांस किया है।

अमिताभ बच्चन के साथ बैठी थीं ऐश्वर्याः

आराध्या की परफॉर्मेंस देखने के लिए ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या की मां वृंदा भी पहुंची थीं। फंक्शन से कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें ऐश्वर्या, बिग बी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें

ग्रामीणों को बड़ा नुकसान हाथियों ने धान की खेतों पर डाला अपना बसेरा

Share This Article
Exit mobile version