अमित शाह के हेलिकॉप्टर की चेकिंग हुई [Amit Shah’s helicopter was checked]

1 Min Read

महाराष्ट्र में EC ने बैग की जांच की

हिंगोली, एजेंसियां। गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र के हिंगोली में चुनाव प्रचार के लिए आए थे। इस दौरान चुनाव आयोग (EC) के अधिकारियों ने हेलिकॉप्टर में रखे बैग और बाकी सामान की जांच की। अधिकारियों ने इसकी वीडियोग्राफी भी करवाई।

शाह ने अपने हेलिकॉप्टर की जांच की जानकारी X पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा- ‘आज महाराष्ट्र के हिंगोली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मेरे हेलिकॉप्टर की जांच की। भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास करती है। साथ ही माननीय चुनाव आयोग के बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है।’

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र में अमित शाह ने जारी किया भाजपा का संकल्प पत्र

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं