अमित शाह की बड़ी घोषणा-चुनाव से पहले लागू होगा CAA

IDTV Indradhanush
2 Min Read

नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि देश में CAA (Citizen Amendment Act) इसी साल लागू हो जायेगा।

लोकसभा चुनाव से पहले CAA लागू कर दिया जायेगा। इसकी तैयारी चल रही है।

साथ ही, उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि CAA अधिनियम को लेकर देश के मुसलमानों को भड़काया जा रहा है।

शाह ने कहा कि मुसलमानों को इस बहकावे में नहीं आना चाहिये।

किसी की नागरिकता नहीं छीनेंगे

शाह ने कहा कि CAA का मकसद किसी की नागरिकता छीनना नहीं है।

देश के मुसलमानों के अलावा अन्य वर्ग के अल्पसंख्यकों को इसे लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।

नागरिकता छीनना नहीं, देना है

गृहमंत्री ने कहा कि CAA का मकसद पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के उन हिंदुओं को भारतीय नागरिकता देना है, जो लंबे से अपने देश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं।

इससे भारतीय मुसलमानों और अन्य अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों की भारतीय नागरिकता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

कुछ राजनीतिक दल CAA के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। पर उनकी मंशा को कामयाब नहीं होने दिया जायेगा।

नेहरू के वादे को हम आगे बढ़ा रहें

शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल में भी पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदुओं से वादा किया गया था कि उनको भारत में पनाह देते हुए भारतीय नागरिकता दी जायेगी।

मोदी सरकार इसी वादे को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि खुद नेहरू ने अपने भाषणों में कहा था कि पड़ोसी राज्यों में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं को भारतीय नागरिका दी जायेगी।

आज केंद्र की सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें

वर्ष 2014 के बजाय अब श्वेत पत्र लाने के पीछे ‘राजनीति’ नहीं ‘राष्ट्रनीति’ है: प्रधानमंत्री मोदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं