आज बिहार आयेंगे अमित शाह, दो जनसभाएं करेंगे

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार में पांचवे चरण के तहत राज्य की पांच सीटों सारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर पर 20 मई को मतदान होना है।

इन सीटों पर प्रमुख मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। दोनों ही गठबंधन के दिग्गज नेता इन सीटों पर अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए चुनावी सभा कर रहे हैं।

इस बीच आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना आ रहे हैं। पटना के होटल मौर्य में शाह रात्रि विश्राम करेंगे।

इसके बाद कल सीतामढ़ी और मधुबनी में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे।

सीतामढ़ी से एनडीए की ओर से जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर उम्मीदवार हैं। जबकि मधुबनी से अशोक यादव फिर से एनडीए की ओर से बीजेपी प्रत्याशी हैं।

इसे भी पढ़ें

जल्द आयेगा मानसून, इसी महीने केरल में देगा दस्तक, फिर आयेगा झारखंड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं