हरियाणा BJP विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे अमित शाह [Amit Shah will attend the Haryana BJP Legislative Party meeting]

2 Min Read

नायब CM का चेहरा, दो और दावेदार; आज फैसला, कल शपथग्रहण

चंडीगढ़, एजेंसियां। हरियाणा में आज कुछ घंटों में नए मुख्यमंत्री का फैसला हो जाएगा। इसके लिए भाजपा ने बुधवार को पार्टी के पंचकूला के पंचकमल ऑफिस में विधायक दल की मीटिंग बुलाई है।

इसमें केंद्रीय नेतृत्व के ऑब्जर्वर गृह मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पहुंचेंगे। पंचकमल में विधायकों का आना शुरू हो गया है।

CM पद के दो और दावेदारः

वैसे तो हरियाणा में चुनाव से पहले ही नायब सिंह सैनी को CM चेहरा घोषित कर दिया गया था। मगर, अनिल विज भी अपने वरिष्ठ होने का हवाला देकर दावेदारी पेश कर चुके हैं। अहीरवाल बेल्ट भी CM की कुर्सी मांग रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का नाम सामने रखा है।

सीएम पद पर फैसला होने के बाद आज ही सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। कल गुरुवार को 11 बजे शपथ ग्रहण होगा।

पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में शपथ के लिए बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है। जिस पर एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है।

इसमें PM नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और NDA के सहयोगी दलों के शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत 37 नेता मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जान से मारने की धमकी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं