अमित शाह बोले- तेलगु की जगह अंग्रेजी लाना चाहती है जगन मोहन सरकार

2 Min Read

अमरावती, एजेंसियां। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आंध्र प्रदेश के धर्मावरम में चुनावी सभा की। उन्होंने कहा कि जगन मोहन रेड्डी की सरकार तेलगु भाषा को खत्म करना चाहती है। उसकी जगह अंग्रेजी को प्राथमिक शिक्षा में लाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि हमें अमरावती को फिर से आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाना है। जगन मोहन रेड्डी की सरकार वादा खिलाफी की सरकार है। उन्होंने जो भी वादा किया, उसे कभी पूरा नहीं किया। उन्होंने भ्रष्टाचार, लूट और माफियाओं के कारण आंध्र प्रदेश की स्थिति को खराब किया है।

शाह ने आगे कहा कि जगन मोहन रेड्डी ने विकास की गाड़ी को पटरी से उतार दिया है। आंध्र प्रदेश में विकास शून्य है, निवेश स्थिर है और बेरोजगारी अपने चरम पर है। बुनियादी परियोजनाएं रुकी हुई हैं, लेकिन भू-माफियाओं का काम जोरों पर चल रहा है।

आंध्र प्रदेश की संस्कृति का सम्मान करना और उसे बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य भी है और मिशन भी। हम भगवान तिरूपति बालाजी से जुड़ी हर चीज की पवित्रता बहाल करेंगे।

हमारे गठबंधन का लक्ष्य आंध्र प्रदेश में गुंडागर्दी, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और भूमि माफियाओं के खतरे को खत्म करना है।

शाह ने कहा कि इस समय आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव हो रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के सभी चरणों में मोदी जी तेजी से 400+ का लक्ष्य हासिल करने की ओर बढ़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरीः SSC CHSL के लिए आवेदन शुरू, 3712 पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास को मौका

Share This Article
Exit mobile version