बंगाल में बोले अमित शाह-एक-एक शरणार्थी को नागरिकता देंगे

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में मतुआ समाज के लोग शरणार्थी बने हुए हैं।

एक ओर तो ममता सरकार घुसपैठियों को पनाह दे रही है और दूसरी ओर मतुआ समाज के लोगों को नागरिकता देने का विरोध कर रही हैं।

सीएए के खिलाफ घुसपैठियों के जुलूस निकाल रही है और सीएए को वापस लेने की बात कर रही हैं।

लेकिन मैं आज बंगाल की जनता से वादा कर रहा हूं कि सीएए को हाथ लगाने की किसी में भी ताकत नहीं है।

एक-एक शरणार्थी को हम नागरिकता देंगे, ये नरेन्द्र मोदी जी का वादा है। अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी आपकी सरकार भ्रष्टाचार में पहले नंबर पर है।

कांग्रेस, तृणमूल और कम्युनिस्ट पार्टी ने राम मंदिर निर्माण को रोकने का काम किया।

मोदी जी को आपने दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया, उन्होंने 5 साल में ही केस भी जीता, भूमिपूजन भी किया और प्राण प्रतिष्ठा करके जय श्रीराम कर दिया।

इसे भी पढ़ें

बेंगलुरु से हार कर पंजाब प्ले ऑफ से बाहर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं