बंगाल में गरजे अमित शाह-पाक बमों से डरनेवाले नहीं, पीओके लेकर रहेंगे

3 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के कांथी में चुनावी रैली को संबोधित किया।

उन्होंने सीएम मामत बनर्जी पर निशाना साधा। रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने पूछा, “पीओके हमारा है या नहीं?

ममता दीदी और कांग्रेस हमें डराती हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। राहुल बाबा, हम परमाणु बम से नहीं डरते। हम पीओके लेकर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि बंगाल घुसपैठियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है। घुसपैठ का मुद्दा न केवल बंगाल के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

बंगाल में जनसांख्यिकी लगातार बदल रही है। ममता दीदी अपने वोट बैंक के लिए देश को बर्बाद कर रही हैं।

कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पाकिस्तान के परमाणु बम से डर सकती हैं, लेकिन हम पीओके लेकर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि मां-माटी-मानुष का नारा देकर सत्ता में आईं ममता ने इस नारे को बदलकर मुल्ला, मदरसा और माफिया कर दिया है।

अमित शाह ने कहा कि पांच चरणों का मतदान हो चुका है। इन पांच चरणों के चुनाव में बीजेपी 310 सीटों के पार पहुंच गई है।

ममता दीदी के गठबंधन का सफाया हो गया है। बंगाल में भी 30 सीटें जाने वाली हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही बीजेपी को बंगाल में 30 सीटें मिलेंगी, टीएमसी बिखर जाएगी और ममता दीदी की सरकार की विदाई हो जाएगी।

अमित शाह ने कहा कि 70 साल से कांग्रेस और टीएमसी राम मंदिर को रोक रही थी। आपने मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया, 5 साल के अंदर उन्होंने केस जीता, भूमि पूजन किया और 22 जनवरी को अभिषेक भी कर दिया।

ममता दीदी को भी प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या नहीं गईं क्योंकि उन्हें अपने वोट बैंक का डर है।

अमित शाह ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि ममता दीदी सीएए लागू करने के खिलाफ खड़ी हुईं क्योंकि उन्हें अपने वोट बैंक का डर था।

यूपीए शासन के दौरान, पाकिस्तानी घुसपैठिए हम पर हमला करते थे और फिर फरार हो जाते थे।

लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने उरी जैसे ऑपरेशन और हवाई हमलों से आतंकवादी हमलों का जवाब दिया है। हमने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों का सफाया किया है।

इसे भी पढ़ें

कल्पना ने झारखंड की जनता के नाम लिखा भावुक पत्र, कहा-मुझे राजनीति नहीं करनी थी, पर हालात ने मजबूर कर दिया

Share This Article
Exit mobile version