वाम दल और कांग्रेस दोनों चुनावों में पीएफआई का समर्थन ले रहे हैं: अमित शाह

1 Min Read

अलाप्पुझा (केरल) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल में कांग्रेस और सत्तारूढ़ वाम दल पर बुधवार को जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि दोनों दल राज्य में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्रतिबंधित संगठन ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) का समर्थन ले रहे हैं।

शाह ने आरोप लगाया कि पीएफआई की राजनीतिक शाखा ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया’ (एसडीपीआई) ने खुले तौर पर केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को अपना समर्थन देने की घोषणा की, वहीं वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) पीएफआई पर प्रतिबंध पर चुप है।

इसे भी पढ़ें

कमजोर मांग से वायदा बाजार में सोना 45 रुपये टूटा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं