अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, कहा-पूरा देश हो रहा तिरंगामय [Amit Shah hoisted the tricolor at his residence, said – the entire country is becoming tricolor]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले नायकों को याद करने का अवसर है।

दो साल पहले हुई थी अभियान की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की दो वर्ष पहले शुरुआत की थी, जिसमें नागरिकों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और अपनी सेल्फी सरकारी वेबसाइट पर अपलोड करने का आग्रह किया गया था

पूरा देश तिरंगामय

शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि मोदी जी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत पूरा देश तिरंगामय हो रहा है।

आज नयी दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा लहरा कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले नायकों को याद किया।

तिरंगा करोड़ों देशवासियों की एकता, निष्ठा व गौरव का प्रतीक बन अनंत काल तक लहराता रहेगा।

गृह मंत्री ने पिछले सप्ताह सभी लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देश के कोने-कोने में आजादी का संदेश सक्रियता से फैलाने को कहा था।

इसे भी पढ़ें

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर पीएम मोदी ने बदली प्रोफाइल फोटो 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं