Ambedkar Jayanti Holiday:
नई दिल्ली, एजेंसियां। आज, डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर पूरे भारत में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। अंबेडकर जयंती को समानता दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसमें डॉ. अंबेडकर के समतामूलक समाज के सिद्धांतों और उनके संघर्षों को याद किया जाता है।
Ambedkar Jayanti Holiday: बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे
इस दिन को लेकर देश के कई राज्यों में बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा, बिहार, झारखंड, गोवा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, नागालैंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी।
Ambedkar Jayanti Holiday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि की अर्पित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की, और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके योगदान को याद किया। पीएम मोदी ने लिखा, “भारत रत्न बाबासाहेब को उनकी जयंती पर नमन। उनके आदर्श और सिद्धांत आज भी हमारे देश के सामाजिक न्याय के सपनों को साकार करने में मददगार हैं।”
इसके अलावा, कई राज्यों में अन्य स्थानीय त्योहार जैसे विशु, बोहाग बिहू, तमिल नववर्ष और महा विशुव संक्रांति भी मनाए जा रहे हैं, जिसके कारण इन राज्यों में भी अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, डिजिटल सेवाएं जैसे इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग चालू रहेंगी।
इसे भी पढ़ें
हमें डॉ भीमराव अंबेडकर के मूल्यों पर कायम रहना होगा : सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़












