Amarnath Yatra: जानें, अमरनाथ यात्रा में कितना खर्च होगा और रहने के क्या हैं इंतजाम [Know how much the Amarnath Yatra will cost and what are the accommodation arrangements]

3 Min Read

Amarnath Yatra:

जम्मू, एजेंसियां। अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो गई है। श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन को पहुंचने लगा है। यह यात्रा 9 अगस्त तक चलेगी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस यात्रा पर कितना खर्च होगा और ठहरने की क्या व्यवस्था है।

अगर आप दिल्ली से सफर शुरू कर रहे हैं और 14 किलोमीटर वाले बालटाल रूट से अमरनाथ यात्रा कर रहे हैं। तब कुल खर्च 15 से 20 हजार रुपए प्रति व्यक्ति आ सकता है। 48 किलोमीटर वाले पहलगाम रूट पर सफर लंबा है। इसलिए इस रूट से यात्रा करने पर 20 से 25 हजार रुपए तक का खर्च आ सकता है।
इसमें दिल्ली से बालटाल या पहलगाम पहुंचने, होटल में रुकने और खाने पीने का खर्च शामिल है। इसके अलावा गुफा तक ट्रैकिंग के दौरान पालकी या पोनी लेने का खर्च अलग से देना होगा। पोनी या पालकी के लिए आपको 2,000 से 5,000 रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं।

ठहरने की ये है व्यवस्थाः

पहलगाम और बालटाल में ठहरने के लिए श्राइन बोर्ड ने टेंट की व्यवस्था कर रखी है। इसका किराया 500 रुपए से शुरू होता है, जबकि लंगरों में खाना फ्री है।

बेस कैंप में तय डेट पर ही एंट्रीः

अगर आप यात्रा की डेट से पहले पहुंच रहे हैं तो जम्मू या श्रीनगर में होटल लेकर रुक सकते हैं, क्योंकि बेस कैंप में आपको तय डेट पर ही एंट्री मिलेगी।

139 लंगरों में तीर्थयात्रियों को मिलेगा मुफ्त खानाः

इस साल जम्मू-कश्मीर के एंट्री गेट लखनपुर से लेकर अमरनाथ गुफा तक करीब 139 लंगर बनाए गए हैं। इन लंगरों में तीर्थयात्रियों को मुफ्त में खाना मिलेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के लंगर संगठन इस बार रसोई बना रहे हैं।
इसके अलावा जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप में 5 लंगर, जम्मू-पठानकोट और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगभग 50 लंगर होंगे। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने लंगर संगठनों के लिए खाने का मेन्यू भी तय किया है।

इसे भी पढ़ें

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू में शुरू हुआ ऑफलाइन पंजीकरण, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं