29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, रजिस्ट्रेशन शुरू

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। इस साल अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है।

50 दिन की इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन सोमवार से शुरू हो गया है। यात्रा 19 अगस्त को सावन पूर्णिमा को खत्म होगी।

जो भी श्रद्धालु इस यात्रा पर जाना चाहते हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

यह यात्रा दो मार्गों से होती है- अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर छोटा और संकरा बालटाल मार्ग।

यात्रा का आयोजन जम्मू-कश्मीर सरकार और श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के संयुक्त सहयोग से किया जाता है।

अमरनाथ मंदिर को हिंदुओं के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है और इसके साथ कई किंवदंतियां जुड़ी हुई हैं।

इस मंदिर को 51 शक्तिपीठों (वे स्थान जहां देवी सती के शरीर के अंग गिरे थे) में रखा गया हैं।

इसे भी पढ़ें

केजरीवाल ने जेल सुपरिटेंडेंट को लिखी चिट्ठी, जेल प्रबंधन पर इंसुलिन नहीं देने का लगाया आरोप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं