Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना, जम्मू में LG मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाई [First batch of Amarnath Yatra leaves, LG Manoj Sinha flagged off in Jammu]

1 Min Read

Amarnath Yatra: अब तक 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया

जम्मू, एजेंसियां। अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार को पहला जत्था जम्मू से रवाना हो गया। उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा ने भगवती नगर बेस कैंप से जत्थे को झंडी दिखाई। इस दौरान श्रद्धालु ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयकारे लगाते रहे। आधिकारिक तौर पर यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से होगी।

38 दिन तक चलने वाली यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों रूटों से होगी। यात्रा का समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। पिछले साल यात्रा 52 दिन चली थी और 5 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे।

Amarnath Yatra: 3.5 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशनः

इस साल अब तक 3.5 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। तुरंत रजिस्ट्रेशन के लिए जम्मू में सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन सभा में सेंटर खोले गए हैं। ये सेंटर रोज दो हजार श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू में शुरू हुआ ऑफलाइन पंजीकरण, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं