जेल में एक रात बिताकर बाहर निकले अल्लू अर्जुन [Allu Arjun came out after spending a night in jail]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

हैदराबाद, एजेंसियां। पुष्पा फेम साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन जेल से बाहर आ गये हैं। शुक्रवार की पूरी रात उन्होंने जेल में बिताई। बीते शुक्रवार को ही संध्या थिएटर भगदड़ मामले में वह जेल गये थे।

उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था फिर कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। बाद में तेलंगाना हाईकोर्ट ने अल्लू अर्जुन को जमानत दे दी थी। इसके बावजूद उन्हें रात जेल में ही बितानी पड़ी।

फिर आज शनिवार की सुबह वह जेल से बाहर आ गए हैं। नामपल्ली अदालत ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन की रिमांड पर भेजा था। जिसके बाद उन्हें कल चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया था।

हालांकि बाद में, एक्टर को 50,000 रुपए के प्राइवेट बॉन्ड पर तेलंगाना हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी थी। उन्हें चार हफ्ते के लिए बेल मिली है। अल्लू अर्जुन अपने पिता अल्लू अरविंद के साथ जेल से निकलते नजर आए। जेल से रिहा होते ही एक्टर गीता आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस पहुंचे।

ने हवालात में गुजारी एक रातः

अल्लू अर्जुन को हिरासत में लेने के बाद कल ही उनकी जमानत भी हो गई थी। लेकिन फिर भी अल्लू अर्जुन जेल से घर नहीं लौट सके। जानकारी के मुताबिक, तकीनीकी दिक्कतों की वजह से अल्लू अर्जुन की रिहाई का आदेश जेल नहीं पहुंच सका था। ऐसे में उन्हें एक रात हवालात में ही काटनी पड़ी।

क्या है पूरा मामला?

अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर भगदड़ में हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में लिया था। 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग थी जिसमें एक्टर भी पहुंचे थे।

ऐसे में फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा और भगदड़ मच गई। इस भीड़ में एक महिला की दम घुटने से मौत हो गई था। इसी मामले में अल्लू अर्जुन पर केस दर्ज किया गया है। हालांकि मृतका के पति ने कहा है कि वे केस वापस ले लेंगे।

इसे भी पढ़ें

अल्लू अर्जुन लिये गये हिरासत में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं