हरियाणा में कांग्रेस और AAP में गठबंधन संभव [Alliance possible between Congress and AAP in Haryana]

1 Min Read

चंडीगढ़, एजेंसियां। कांग्रेस ने 2 लिस्ट में 41 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है। इसमें दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन का ऐलान हो सकता है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने AAP को 5 सीटें ऑफर की हैं। कांग्रेस ने अब तक 2 लिस्ट में 41 कैंडिडेट्स का ऐलान किया है।

बची 49 सीटों में से 5 या 6 सीटें AAP को दी जा सकती हैं। दोनों पार्टियों के बीच जींद, कलायत, पानीपत (ग्रामीण), गुरुग्राम, पेहोवा और ओल्ड फरीदाबाद सीट पर समझौता हुआ है।

पहले 10 सीट मांग रही थी AAP

राज्य में गठबंधन को लेकर कांग्रेस-AAP के बीच 3 मीटिंग हो चुकी हैं। AAP कांग्रेस से 10 सीटें मांग रही थी, हालांकि कांग्रेस ने आप को 4 ही सीटें ऑफर की थीं।

2 मीटिंग के बाद सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनी। इसके बाद तीसरी मीटिंग में कांग्रेस ने एक और सीट का ऑफर दिया।

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को वोटिंग है। 8 अक्टूबर को रिजल्ट आएगा।

इसे भी पढ़ें

कोलकाता केस: TMC सांसद राज्यसभा से इस्तीफा देंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं