सूरत के आश्रम में छात्राओं से यौन शोषण का आरोप [Allegation of sexual exploitation of girl students in Surat ashram]

2 Min Read

प्रिंसिपल लड़कियों को नहाते देखता, छेड़छाड़ करता था


अहमदाबाद, एजेंसियां। गुजरात के सूरत स्थित आदिवासी आश्रम में रहने वाली 35 छात्राओं ने प्रिंसिपल पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। निरीक्षण करने पहुंची आदिवासी विकास विभाग की टीम को छात्राओं ने इसकी जानकारी दी।

छात्राओं ने बताया कि प्रिंसिपल रात में टॉर्च लेकर उनके कमरे में पहुंच जाता था। वह उन्हें नहाते हुए भी देखता। दवा देने के बहाने उनसे छेड़छाड़ करता और प्राइवेट पार्ट छूता था।

छात्रा के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले:

छात्राओं के बयान लेने के बाद पुलिस सभी 35 लड़कियों का मेडिकल टेस्ट करवा रही है। अब तक 6 छात्राओं का टेस्ट हो चुका है। इसमें एक 13 साल की छात्रा के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान भी मिले हैं।

आश्रम आदिवासी और अनुसूचित जनजातियों के बच्चों के लिए है। यहां बच्चों को माध्यमिक स्तर की शिक्षा के साथ-साथ रहने की सुविधा दी जाती है।

इसी आश्रम के एक टीचर के खिलाफ रेप का केस हुआ था:

यह आश्रम स्कूल 2001 में भी विवादों में आ चुका है। इसी आश्रम के एक टीचर ने यहां 7वीं क्लास में पढ़ने वाली 15 साल की एक स्टूडेंट का रेप किया था। 10 जनवरी 2001 को आरोपी के खिलाफ FIR हुई। वह जेल की सजा काट रहा है।

इसे भी पढ़ें

गुजरात में सड़क हादसे में 3 की मौत, 54 घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं