फिल्म मेकर वासु भगनानी पर आरोप- डायरेक्टर के 7 करोड़ रोके [Allegation against film maker Vasu Bhagnani – withholding Rs 7 crore from director]

2 Min Read

विवेक अग्निहोत्री ने नहीं दिए 1 लाख, सिने एसोसिएशन बोला- फीस फंसाते हैं प्रोड्यूसर्स

मुंबई, एजेंसियां। जुलाई 2024 में देश के नामी फिल्ममेकर वासु भगनानी को लेकर खबर आई कि उन्होंने अपनी फिल्म में काम करने वाले क्रू मेंबर्स के 65 लाख रुपए नहीं चुकाए। इसके लिए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) को बीच में आना पड़ा।

उसने वासु पर दबाव बनाया, जिसके बाद पिछले महीने यानी अगस्त में उन्होंने क्रू मेंबर्स के पैसे चुका दिए।

हालांकि, यह बस आधी-अधूरी खबर थी। FWICE के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने बताया कि वासु भगनानी ने डायरेक्टर अली अब्बास जफर के 7.3 करोड़ रुपए अटका कर रखे हैं।

साथ ही मिशन रानीगंज के डायरेक्टर टीनू देसाई के भी 27 लाख रुपए नहीं चुकाए हैं। अली अब्बास ने इसे लेकर डायरेक्टर एसोसिएशन में शिकायत भी दर्ज कराई है।

बढ़ा है ऐसी घटनाओं का चलन

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि इंडस्ट्री में बीते कुछ सालों से ऐसी घटनाएं आम हो चुकी हैं।

प्रोडक्शन कंपनियां एक्टर्स, डायरेक्टर्स और क्रू मेंबर्स से काम करवा लेती हैं, लेकिन जब बात पैसे देने की आती है तो आनाकानी करने लगती हैं।

इसे भी पढ़ें 

आईफा होस्ट करेंगे शाहरुख खान, करण जौहर का उड़ाया मजाक 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं