अडानी समूह के सभी स्‍टॉक्‍स आज हुए धड़ाम [Adani Stocks Crash]

3 Min Read

नई दिल्‍ली, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव के नतीजों का रुझान आने शुरू हो गए है।

जिसमे लोकसभा चुनाव नतीजों के दिन अडानी समूह के सभी शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

कल अडानी ग्रुप के सभी स्‍टॉक्‍स में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। लेकिन, चुनाव परिणाम के रुझान आशानुरुप न आने से आज अडानी के सभी स्‍टॉक्‍स धड़ाम हो गए।

शेयर बाजार में भी आज भारी गिरावट देखी जा रही है।

अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी, अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर आज सात फीसदी तक गिर गया।

समाचार लिखे जाने तक यह एनएसई पर 8 फीसदी की गिरावट के साथ 3337.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह अडानी ग्रीन एनर्जी 7.48 फीसदी की गिरावट के साथ 1886.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

अडानी पोर्ट्स करीब दस फीसदी गिरकर 1436 पर ट्रेड कर रहा था। अडानी पावर शेयर में आज 7.29 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है और यह शेयर एनएसई पर 810.75 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

अडानी टोटल गैस 9.13 फीसदी की गिरावट के साथ 1015.55 रुपये, अंबूजा सीमेंट्स शेयर 9.36 फीसदी की गिरावट के साथ 609.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एसीसी लिमिटेड में 7.56 फीसदी तो एनडीटीवी करीब नौ फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

कल आई थी शेयर बाजार में तूफानी तेजी

एग्जिट पोल में केंद्र में भाजपा की सरकार दोबारा आने के अनुमानों ने कल यानी सोमवार को अडानी स्‍टॉक्‍स को पंख लगा दिए।

समूह की शेयर बाजार में सूचीबद्ध पांच कंपनियों के शेयरों अपने 52-हफ्ते के उच्‍चतम स्‍तर पर पहुंच गए।

अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पोर्ट्स, अडानी पावर और अंबूजा सीमेंट्स ने कल 52-वीक हाई लेवर को टच किया।

कल अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 7.29 फीसदी की तेजी के साथ 3660.10 रुपये पर बंद हुआ। इसने पिछले कारोबारी सत्र में अपना 52-वीक हाई 3743.90 रुपये छूआ।

अडानी पोर्ट्स और अडानी पावर में भी कल थी तेजी

अडानी पोर्ट्स एंड स्‍पेशल इकॉनामिक जोन में भी सोमवार को तूफानी तेजी रही और इसने भी 52 सप्‍ताह का उच्‍च्‍तम स्‍तर हासिल किया।

इंट्राडे में यह शेयर करीब 12 फीसदी की तेजी के साथ 1621.40 रुपये पर पहुंच गया। बाद में यह 10.62 फीसदी की तेजी के साथ 1590 रुपये पर बंद हुआ।

अडानी पावर शेयर सोमवार को 16.17 फीसदी की तेजी के साथ 878 रुपये पर बंद हुआ. इस शेयर ने भी कल इंट्राडे में 895.85 रुपये का नया 52-वीक हाई बनाया।

इसे भी पढ़ें

शेयर बाजार में सुनामी, सेंसेक्स 3,205 अंक धड़ाम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं