सुनीता केजरीवाल के आवास पहुंचे सभी आप विधायक, बन सकती हैं सीएम !

3 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। अरविंद केजरीवाल के जेल चले जाने के बाद दिल्ली में हलचल बढ़ गई है।

चर्चा है कि अरविंद केजरीवाल अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ सकते हैं। उनकी जगह सुनीता केजरीवाल दिल्ली की नई मुख्यमंत्री हो सकती हैं।

इसे लेकर दिल्ली में गतिविधियां बढ़ गई हैं। आम आदमी पार्टी के सभी विधायक सुनीता केजरीवाल के आवास पर पहुंच चुके हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजे गये हैं।

अब पार्टी के नेता दावा कर रहे हैं कि उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। बीते दिन दिल्ली विधानसभा में विधायक ऋतुराज झा ने दावा किया था कि उन्हें दस विधायकों को तोड़कर लाने की पेशकश की गई।

वहीं, आज आप नेता आतिशी ने भी कहा कि मुझ पर भी बीजेपी ज्वाइन करने के लिए प्रेशर बनाया गया।

इसी बीच, आम आदमी पार्टी के सभी विधायक सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।

अरविंद केजरीवाल के की गिरफ्तारी के बाद सुनीता केजरीवाल अपने पति के लिए मुखर आवाज बनकर उभरी हैं।

अरविंद केजरीवाल की तरह सुनीता केजरीवाल भी एक आईआरएस अधिकारी रह चुकी हैं।

सुनीता केजरीवाल के पास भी 20 साल से ज्यादा का प्रशासनिक कार्यों का अनुभव है। ऐसे में सीएम केजरीवाल के जेल जाने के बाद अगर वह पार्टी और दिल्ली दोनों का नया चेहरा बन जाएं तो हैरानी बात नहीं होगी।

हालांकि इस संबंध में अभी किसी ने कुछ कहा नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लोकसभा चुनाव का पूरा कैंपेन सुनीता केजरीवाल के इर्द-गिर्द ही घूमेगा।

आम आदमी पार्टी पंजाब और दिल्ली में भगवंत मान के साथ सुनीता केजरीवाल को भी स्टार प्रचारक बनाने जा रही है।

पार्टी नेताओं का मानना है कि सुनीता केजरीवाल को गहरी राजनीतिक समझ है और वह लगातार पार्टी गतिविधियों में पहले भी अरविंद केजरीवाल को राय देती रही हैं और अब चुनावी कैंपेन की कमान भी संभाल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर, 7 घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं