ऑस्कर के ऑफिशियल पेज पर आलिया भट्ट का गाना

2 Min Read

लांस एंजिल्स, एजेंसियां। द अकेडमी यानी ऑस्कर अवॉर्ड के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट ने एक बार फिर इंडियन फैंस को चौंकाया है।

अकेडमी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर करण जौहर के बैनर तले बनी मल्टीस्टारर फिल्म ‘कलंक’ के गाने ‘घर मोरे परदेसिया’ को फीचर किया है।

इस वीडियो में एक्ट्रेस आलिया भट्‌ट डांस करती नजर आ रही हैं। अकेडमी की सोशल मीडिया पोस्ट में इस गाने की झलक मिली है।

इसे शेयर करते हुए अकेडमी ने यह कैप्शन लिखा।

इस वीडियो को देखकर इंडियन फैंस बेहद सरप्राइज हैं। वो कमेंट बॉक्स में आलिया और गाने की सिंगर श्रेया घोषाल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वहीं कुछ यूजर्स ने क्रिटिकली और कमर्शियली फ्लॉप रही ‘कलंक’ की तारीफ करते हुए लिखा- ‘आखिरकार फिल्म अकेडमी तक पहुंच ही गई।’

2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘कलंक’ में आलिया के अलावा वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

फिल्म के गाने ‘घर मोरे परदेसिया’ को श्रेया घोषाल और वैशाली म्हदे ने गाया था। इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे थे। वहीं इसे कोरियोग्राफ किया था रेमो डिसूजा ने।

करण जौहर ने भी इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर खुशी जताई है।

आलिया बीते कुछ दिनों से अपनी ग्लोबल प्रेजेंस को लेकर काफी चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले वो मेट गाला इवेंट में सब्यसाची की साड़ी पहनकर पहुंची थीं।

एक्ट्रेस ने पिछले साल फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड डेब्यू भी किया है।

वर्कफ्रंट पर एक्ट्रेस की अगली फिल्म ‘जिगरा’ है। इसके अलावा वो पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल स्टारर ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म को भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी के बयान पर राहुल ने ली चुटकी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं