अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ 21 मार्च को ओटीटी पर रिलीज, अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे फैंस” [Akshay Kumar’s ‘Sky Force’ will release on OTT on March 21, fans will be able to watch it on Amazon Prime Video”]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ जनवरी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई।

अब, यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को 21 मार्च से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।फिल्म में अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, और सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं।

जबकि अक्षय के अभिनय को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियां आईं, वीर पहाड़िया ने इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी, और उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया।

फिल्म का बजट 160 करोड़ रुपये

स्काई फोर्स ‘स्काई फोर्स’ का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। फिल्म का बजट 160 करोड़ रुपये था, जबकि इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 144 करोड़ रुपये रहा, जो फिल्म के बजट से भी कम है। हालांकि, फिल्म के गाने दर्शकों द्वारा पसंद किए गए थे।

ओटीटी पर रिलीज हो रहीं

अब ओटीटी पर रिलीज के बाद, फैंस को उम्मीद है कि वे फिल्म का मजा फिर से ले सकेंगे। सोशल मीडिया पर फिल्म के प्रशंसक इस रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अमेज़न प्राइम वीडियो ने फिल्म की रिलीज की घोषणा करते हुए एक प्रमोशनल वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें अक्षय और वीर के डांस सीन्स को दिखाया गया है।

इसे भी पढ़ें

अक्षय की मूवी ‘भूत बंगला’ की शूटिंग हुई शुरू, जानिए कब होगी रिलीज ?

Share This Article
Exit mobile version