पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के साथ “डिफेंडर” लेकर आ रही है अक्षरा सिंह

2 Min Read

पटना : भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह जल्द ही पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के साथ नजर आने वाली हैं।

अक्षरा सिंह और मनकीरत औलख गाना “डिफेंडर” में मिलकर धमाल मचाने वाले हैं। इसका पोस्टर वायरल हो गया है।

वही अक्षरा सिंह ने इस गाने की एक क्लिप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर की है। अक्षरा सिंह के इस गाने में फीमेल वॉइस वायरल सिंगर रेणुका पंवार की आवाज है, जबकि मनकीरत औलख ने अपनी स्वैग वाली आवाज से इस गाने को और बड़ा बनाया है।

वहीं, इस गाने के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह और मनकीरत औलख की लाजवाब केमेस्ट्री नजर आने वाली है।

अक्षरा सिंह इस गाने को लेकर बेहद एक्साइटेड है और उन्होंने कहा है कि इस गाने का उन्हें भी बेसब्री से इंतजार है। यह गाना पंजाबी में है।

लेकिन भोजपुरी के दर्शक भी इस गाने को खूब पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि मनकीरत औलख पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े हस्ताक्षर हैं।

उनके साथ काम करना एक अलग अनुभव देने वाला है। उम्मीद करती हूं कि पंजाबी इंडस्ट्री में भी लोगों को मेरी अदाकारी पसंद आए।

अक्षरा सिंह ने कहा कि यह गाना जल्दी रिलीज होने वाला है। आपको बता दें कि मनकीरत औलख पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर गायकों में से एक हैं, तो वहीं अक्षरा सिंह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक क्षत्र अभिनय और गायकी की दुनिया में राज करने वाली कलाकार हैं।

और इन दिनों वे दोनों गाना डिफेंडर में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस गाने का उनके फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है।

ऐसे में देखना होगा कि यह गाना जब रिलीज होगी तब इस गाने को किस तरह लोगों का रिस्पांस मिलता है।

आपको बता दें कि इस गाने को मनकीरत औलख और रेणुका पंवार ने गाया है। म्यूजिक सेवी, लिरिक्स रईस का है। निर्देशक शेरा हैं।

इसे भी पढ़ें

जयश्री दास वर्मा फिक्की महिला संगठन की अध्यक्ष बनीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं