अखिलेश यादव अब विधानसभा सीट छोड़ेंगे, राष्ट्रीय राजनीति करेंगे [Akhilesh Yadav will now leave the assembly seat, will do national politics]

1 Min Read

सांसदों की बैठक में सुनाया फैसला

इस बार जीत कर पहुंचे हैं लोकसभा

लखनऊ, एजेंसियां। कन्नौज से सांसद का चुनाव जीतने के बाद अखिलेश यादव ने अपनी विधानसभा करहल को छोड़ने का निर्णय लिया है।

इसकी घोषणा उन्होंने सांसदों से मीटिंग के बाद शनिवार को लखनऊ में की। यानी, अब अखिलेश दिल्ली की राजनीति करेंगे।

अखिलेश ने 2022 में मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। जीत के बाद आजमगढ़ के सांसद पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

आजमगढ़ में उपचुनाव हुए, उसमें भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जीत दर्ज की थी।

बैठक में सभी 37 सांसद हुए शामिल

अखिलेश ने सपा के सभी जीते हुए सांसदों को शनिवार को लखनऊ बुलाया। इसमें अखिलेश समेत 37 सांसद शामिल हुए।

मीटिंग में मंथन के बाद उन्होंने विधानसभा सीट छोड़ने का ऐलान किया।

इसे भी पढ़ें

सिलेंडर वाले लोग सरेंडर कर रहे हैः अखिलेश यादव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं