Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव बोले- इतनी बड़ी भाजपा, अध्यक्ष नहीं चुन पा रही, शाह ने कहा- हमारे करोड़ों मेंबर्स [Akhilesh Yadav said- BJP is so big, it is not able to elect a president, Shah said- we have crores of members]

1 Min Read

Akhilesh Yadav

नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा अध्यक्ष के चुनाव में हो रही देरी पर तंज कसा। अखिलेश ने कहा- भाजपा में एक मुकाबला चल रहा है कि कौन बड़ा है। जो पार्टी यह कहती हो कि वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, वह यह नहीं तय कर पा रही कि पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा।

Akhilesh Yadav : शाह बोले- आपके यहां परिवार चुनता है, हमारे करोड़ो मेंबर्स:

अखिलेश के सवाल पर अमित शाह ने कहा- सामने जितनी पार्टियां हैं, उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष सिर्फ 5 लोगों को चुनना होता है, वो भी परिवार को। हमारे यहां करोड़ों लोग हैं। समय तो लगेगा ही। आपके (अखिलेश के) यहां जरा भी देर नहीं लगेगी। मैं कहता हूं आप 25 साल तक अध्यक्ष हो.. जाओ..।

इसे भी पढ़ें

वक्फ संशोधन बिल आज लोकसभा में पेश होगा, 8 घंटे चर्चा होगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं