एग्जिट पोल पर बोले अखिलेश, इसका आधार ईवीएम नहीं डीएम है

1 Min Read

लखनऊ, एजेंसियां। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एग्जिट पोल के नतीजों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल का आधार EVM नहीं DM यानी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट हैं। एग्जिट पोल में 300 पार इसलिए दिखाया गया, जिससे घपला करने की गुंजाइश बन सके।

उन्होंने 9 पॉइंट में एग्जिट पोल की क्रोनोलॉजी समझाते हुए कहा, आज का ये भाजपाई एग्जिट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था। ⁠

इस पोल को आधार बनाकर भाजपाई सोमवार को खुलने वाले शेयर बाजार से जाते-जाते लाभ उठाना चाहते हैं। भाजपाइयों के मुरझाए चेहरे सारी सच्चाई बयां कर रहे हैं।

इधर, पूर्व कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर राहुल गांधी पर तंज कसा। कहा, 4 जून की शाम शहजादे (राहुल) ‌साधना करने जायेंगे। गुफा की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें

क्रोनॉक्स लैब साइंसेज का IPO कल खुलेगा, 5 जून तक बोली लगा सकेंगे रिटेल निवेशक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं