लखनऊ, एजेंसियां। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की हार में केवल 4 चरण और 4 कदम बाकी है।
भाजपा का पूरा बैलेंस खराब कर दो। कन्नौज में जितने भी बड़े-बड़े काम दिखाई दे रहे हैं सपा सरकार ने करवाए हैं। वह कन्नौज में आयोजित इंडी गठबंधन की रैली में बोल रहे थे।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी रैली में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग इतनी नफरत करते हैं, इतना अपमान करते हैं कि जो 5 साल मुख्यमंत्री रहे उनके घर को गंगाजल से धोया और कन्नौज में जब अखिलेश मंदिर गए तो उसे धोया।
कन्नौज से अखिलेश खुद चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा सांसद सुब्रत पाठक से है। कानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा मैदान में हैं।
जबकि भाजपा ने रमेश अवस्थी को टिकट दिया है।
इसे भी पढ़ें








